सोनीपत में युवक का बेरहमी से कत्ल, जिस्म का मांस तक टुकड़े बनकर बिखरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जमीनी विवाद के चलते मार डाला, आरोपियों ने सिर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

सोनीपत, 16 जून। यहां जमीन को लेकर पुराने विवाद के चलते एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हमलावरों ने उसके सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके मांस के टुकड़े भी आसपास बिखर गए।

खरखौदा थाने की पुलिस से सिसाना निवासी रिंकू ने शिकायत कर बताया कि उसका छोटा भाई अशोक अविवाहित था। वह गांव के खेतों में भट्ठे के पास परचून की दुकान करता था। गत दिनों गांव गुहणा के अमित और सिसाना के बलजीत उर्फ ​​सोनू अशोक की दुकान पर आए और जमीनी विवाद को लेकर उससे मारपीट की। अगले दिन फिर आरोपियों ने झगड़ा किया। इस बार अशोक ने थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने 11 जून को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। जहां आपसी राजीनामा हो गया, लेकिन राजीनामे के बाद आरोपियों ने अशोक और रिंकू को जान से मारने की धमकी दी। रिंकू के मुताबिक 15 जून को अशोक सुबह दुकान के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। उसी दौरान दुकान के रास्ते में आरोपी हमला करते दिखे, जो उनको देखकर भाग निकले। आरोपियों में अमित, बलजीत, इशु, निशु और दीपक उर्फ मोनू समेत 2-3 अन्य लोग शामिल थे।

———-

 

Leave a Comment