watch-tv

श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला किया वर्णन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला किया वर्णन

अरिहंत गर्ग)

बरनाला 17 अगस्त  : अनाज मंडी रोड ईश्वर कालोनी में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य श्री निवासी महाराज ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है।लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं।भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं।वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं।भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं।जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं।जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।

इस मौके कांग्रेस के जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लो,अभिनव गर्ग,दीपक गर्ग,ओम प्रकाश शर्मा डीसी ऑफिस वाले,शाम सुंदर गुप्ता, लाजपत राय गर्ग, बबली रानी,ममता गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment