पंजाब में नशा करते डॉक्टर का महिला ने बनाया वीडियो, मोबाइल छीनकर मारा थप्पड़, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

होशियारपुर 19 जून। होशियारपुर में एक डॉक्टर के नशा करने का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार के सेहत मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार उक्त वीडियो होशियारपुर के दसूहा का बताया जा रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर आज सुबह जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने मामले की जांच करवाने की पुष्टि की है। नशा करने तक ही बात नहीं रुकी, बाद में उक्त डॉक्टर का एक महिला को थप्पड़ मारने का सीसीटीवी भी सामने आया था।

सरेआम चिट्‌टा लगा रहा था डॉक्टर

वायरल वीडियो में एक डॉक्टर नशे का सेवन करता दिख रहा है। वीडियो कथित तौर पर एक महिला द्वारा बनाया गया था। वीडियो में पहले डॉक्टर महिला को वीडियो बंद करने के लिए कहता है, लेकिन जब वह मना कर देती है, तो डॉक्टर नशे को एटीएम कार्ड से पीसकर उसका सेवन करता है। इसके बाद वह महिला से फोन छीन लेता है और कैमरा बंद कर देता है।

महिला से मारपीट का सीसीटीवी भी आया सामने

नशे का सेवन करने के साथ साथ एक अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें डॉक्टर पुनीत सिंह एक महिला पर हाथ उठाते हुए दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह डॉक्टर जालंधर के एक निजी अस्पताल में भी अपनी सेवाएं देता है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है और उनके मुताबिक जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment