शादी में युवक ने बंदूक और पिस्टल से किए जमकर फायर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 30 मार्च। बठिंडा के विशाल नगर में एक शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना कोतवाली पुलिस ने विशाल नगर के रहने वाले यादविंदर सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी सिटी वन हरबंस सिंह धालीवाल ने बताया कि वीडियो में यादविंदर सिंह शादी समारोह के दौरान खुलेआम हवाई फायरिंग करता दिख रहा है।
हवाई फायरिंग करता दिखा आरोपी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यलो रंग की टी-शर्ट पहने हुए आरोपी हवाई फायरिंग कर रहा है। पास में ढोलक बज रहा है और आरोपी धुन पर इंजॉय कर रहा है। वहीं महिलाएं नाच रही हैं। उनके बीच में एक युवक काला चश्मा पहने हवाई फायरिंग करता है।
आरोपी की तलाश में पुलिस
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। डीएसपी धालीवाल ने कहा कि जल्द ही यादविंदर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि उसने किस हथियार का इस्तेमाल किया और शादी में हवाई फायरिंग क्यों की। डीएसपी ने चेतावनी दी कि हथियार का प्रदर्शन कानूनी अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रही है।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*