संस्था ने 86 परिवारों को मासिक राशन एवं दिवाली की मिठाई दी नीलम जैन की अगुवाई में
लुधियाना, 5 अक्टूबर। पिछले दर वर्षों से निरंतर भगवान महावीर सेवा सोसाइटी महिला शाखा द्वारा समाजसेवा की मुहिम चलाई जा रही है। इस क्षेत्र में अनगिनत सेवा के प्रकल्पों पर कार्य किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत निरंतर ऐसे परिवारों की खासकर मदद की जाती है, जो भरपेट खाने के लिए भी बड़ी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे 86 परिवारों को सिविल लाइन, जैन स्थानक में सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद उपहार दिए गए। उनको लुधियाना के प्रतिष्ठित घराने शरमन जैन स्वीट के सहयोग से मासिक राशन के साथ ही दिवाली की मिठाई आदि भी दी गई। इस मौके पर महिला शाखा की अध्यक्ष नीलम जैन ने कहा कि आज शरमन जैन स्वीट के विपन व सुनीता जैन परिवार समाज में किसी भी तरह का कार्य, चाहे वह सामाजिक हो या धार्मिक, हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहता है।
उन्होंने कहा कि यह दानी परिवार मानव सेवा का हमेशा यह परिवार तन मन धन से सभी संस्थाओं को सहयोग करता है। इसके लिए संस्था को आज इस परिवार का आभार व्यक्त कर इन्हें सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इस मौके पर महिला शाखा चेयरपर्सन आदर्श जैन, महामंत्री ऋचा जैन, कोषाध्यक्ष कविता जैन, उपमा जैन, सुनीता जैन, मधु जैन, समिता जिंदल, फूलचंद जैन, भगवान महावीर सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष राजेश जैन ,सह मंत्री सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे।
————