लुधियाना में बाजवा ने बिट्‌टू पर जमकर बरसते इलजाम लगाया, इसी शख्स ने आशु को फंसाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बीजेपी को दी चुनौती, लुधियाना में ही ‘डेरा’ डालेंगे, पूरे सूबे में घूम-घूमकर भी कांग्रेस का प्रचार करेंगे

लुधियाना 5 मई। हॉट-सीट बन चुके लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में रविवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सियासी-माहौल और गर्मा दिया। यहां मीडिया से रु-ब-रु पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष बाजवा ने बीजेपी पर जोरदार सियासी-हमले किए। हालांकि उनके रडार पर भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्‌टू खासतौर पर रहे।

बाजवा ने बड़ा इलजाम लगाया कि पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस में फंसाने के मामले में बिट्टू का हाथ था। उन्होंने बिट्टू को चुनौती दी कि अब वह लुधियाना में आ गए हैं और यहां अपने नजदीकी के घर में ही रहेंगे। यहीं से वह राज्य के अन्य हिस्सों में प्रचार करने जाएंगे। बाजवा बोले कि वह पंजाब की राजनीति में ही रहेंगे। इसीलिए अपने छोटे भाई जैसे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लुधियाना से चुनाव मैदान में उतरवाया।

उन्होंने दावा किया कि बिट्टू तो भाजपा में शामिल होने से छह महीने पहले से ही इस पार्टी के नेताओं के संपर्क में थे।  बाजवा बिफरते हुए बोले कि कांग्रेस ने बिट्टू के परिवार को बहुत कुछ दिया। साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के दावे पर मोहर लगाते कहा कि बिट्टू की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ भी दिन में चार बार फोन पर बात होती रही है, फिर चाहे सीएम जो मर्जी दावे करते रहें।

बाजवा ने बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी पर बिना नाम लिए इलजाम जड़ा कि दूसरी पार्टियों में जबरन ले जाए गए   कांग्रेसी नेताओं को डराया फिर लालच दिया गया। घूम-फिरकर बिट्‌टू पर भड़ास निकालते तंज कसा कि लुधियाना के सांसद को जनता से ज्यादा अपनी सिक्योरिटी की चिंता थी, इसलिए बीजेपी में चले गए।

रंधावा भी बोले थे आशु के हक में

यहां बताते चले कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व दिग्गज कांग्रेसी नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के रडार पर भी बिट्‌टू रहे हैं। उन्होंने भी बीजेपी प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्‌टू पर संगीन इलजाम लगाए थे। बाकायदा अपने सोशल अकाउंट पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर आरोप जड़ा था कि बिट्‌टू ने ही आशु को विजिलेंस में फंसाया था। मेरे सुझाव पर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की धर्मपत्नी ममता आशु ने बिट्‌टू पर तंज कसते हुए बाकायदा उनके सामने हाथ जोड़कर कहा था कि अब तो हमारा पीछा छोड़ दो।

—————-

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*

बाढ़ प्रभावित् गांव 10 दिनों में गार एवं मलबे से मुक्त होंगे: मुख्य मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और सफाई अभियान को बड़े पैमाने पर शुरू करने की घोषणा* व्यापक अभियान के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे भाजपा का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ