watch-tv

जगरांव : रात को चोरी से माइनिंग करने वालों ने लाइटें बंद ट्रैक्टर दौड़ाया, लड़के को कुचल डाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गांव खुरशेदपुरा का दर्दनाक हादसा, लड़का घर के पास खड़ा था, रेत माफिया के खिलाफ है रोष

जगरांव, 2 सितंबर। बेखौफ रेत माफिया के कारिंदे उनको रोकने वाली प्रशासनिक टीमों के लिए ही नहीं, आम लोगों के लिए भी मुसीबत बने हैं। यहां सिधवां बेट इलाके के गांव खुरशेदपुरा में रेत माफिया के कारिंदों ने एक बेकसूर लड़के की जान ले ली।

जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात अवैध माइनिंग करने वाले अपने ट्रैक्टर-ट्राली की लाइट बंद कर अंधेरे में उसे दौड़ाते ले जा रहे थे। उसी दौरान अपने घर से कुछ दूरी पर खड़े एक लड़के को ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 16 साल का हरप्रीत सिंह गांव खुरशेदपुरा के राज सिंह का बेटा था।

राज सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात उनका बेटा घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान अवैध माइनिंग करने वालो का एक ट्रैक्टर लाइट बंद करके जा रहा था। ट्रैक्टर चालक ने उनके बेटे को चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। दिया। राज सिंह व गांववालों ने आरोप लगाया कि हरप्रीत की मौत के बाद रेत माफिया के लोग उन पर राजीनामा करने को लेकर दबाब बनाते रहे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

————

 

Leave a Comment