watch-tv

हरियाणा की सियासत में हलचल, सत्ताधारी बीजेपी के मंत्री अनिल विज पार्टी ने दिया पार्टी ने शोकॉज नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीएम सैनी से पटरी नहीं बैठने की वजह से मंत्री विज कई बार अपनी ही सरकार को दे चुके हैं चुनौती

चंडीगढ़ 11 फरवरी। हरियाणा में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बावजूद सब कुछ ठीक-ठाक नही है। अपने बागी तेवरों के लिए मशहूर सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी की वजह से शोकॉज नोटिस जारी हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक मंत्री अनिल विज 9 फरवरी को बेंगलुरु गए थे। उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने उनसे तीन दिन में जवाब मांगा है। उधर, मुख्यमंत्री नायब सैनी और मोहनलाल बड़ौली मंगलवार दिल्ली पहुंच गए। राजधानी में पहुंचते ही दोनों नेताओं ने सबसे पहले पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इसके बाद सैनी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मुलाकात की।

सूत्रों की मानें तो सैनी ने नड्डा से अनिल विज को लेकर चर्चा की है। चर्चा है कि बड़ौली ने सैनी की सहमति के बाद ही विज को नोटिस जारी किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस विवाद के बीच दो बातें हो सकती हैं, या तो विज खुद मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दूसरा पार्टी हाईकमान सख्त कार्रवाई कर कैडर को सख्त संदेश दे सकता है। चर्चा यह भी है कि हाईकमान से बातचीत के बाद विज मंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विज को यह नोटिस भेजा है। इसमें कहा है, ‘दिल्ली में चुनाव के दौरान इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

——————-

Leave a Comment