29 सितम्बर- फिरोजपुर में वूमेन सेल पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी को पीटने और घर से निकालने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता नीतिमा ने बताया कि शादी में दहेज देने के बावजूद उसका पति और दहेज की मांग कर रहा था और इनकार करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना वूमैन सैल पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी को मारपीट करके घर से निकालने वाले आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नीतिमा पुत्री सतीश कुमार निवासी गली नंबर दो रिखी कालोनी नजदीक चिंतपूर्णी मंदिर मल्लांवाला रोड फिरोजपुर ने बताया कि उसका विवाह हरिंद्र शर्मा निवासी मकान नंबर 35 कमाला नेहरू कालोनी बठिंडा के साथ 2023 में हुआ था। उसके माता-पिता ने विवाह के समय उसे अपनी समर्था से अधिक दहेज दिया था, लेकिन उसका पति हरिन्द्र शर्मा उससे खुश नहीं था और उसे और दहेज के लिए परेशान करता था, जब उसने दहेज लाने से मना किया तो हरिंद्र शर्मा ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर लिया है।
