watch-tv

चंडीगढ़ में पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर जो निकला नगर निगम का मुलाजिम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चुनाव में अलर्ट के चलते चैकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा

चंडीगढ़/7 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सेक्टर-26 में भी पुलिस अलर्ट है। जिसके चलते यहां एमसी का कर्मचारी चोरी के वाहन सहित काबू किया गया।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सेक्टर 29 के रहने वाला मोहित गोसाईं है। पुलिस को दी शिकायत सोनिका शर्मा निवासी गुरुदेव नगर जीरकपुर ने बताया था कि एक्टिवा कलग्राम की पार्किंग में खड़ी थी। लेकिन जब वह वापस लौटी तो उसकी एक्टिवा पार्किंग में नहीं थी। उसने आसपास के एरिया में एक्टिव को तलाशा, लेकिन नहीं मिली। ऑपरेशन सेल के एएसआई दुर्जन सिंह की अगुवाई में सेक्टर 27 में पुलिस नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक वाहन चालक को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास वाहन के डॉक्यूमेंट नहीं थे पूछताछ करने में पता चला कि उसने वाहन चोरी किया था इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी का नाम मोहित और उम्र 27 वर्ष, शिक्षा 12वीं और मक्खन माजरा में ट्यूबवेल ऑपरेटर (एमसी चंडीगढ़ का कर्मचारी) है। आरोपी अतीत दागदार रहा है और वह पहले दो मामलों में शामिल था, यानी एक मामला इंडस्ट्रीज़ एरिया पुलिस स्टेशन चंडीगढ़ में छेड़छाड़ का और दूसरा मामला सेक्टर-26 स्टेशन चंडीगढ़ में घर में चोरी का है।
————–

Leave a Comment