भाजपा सरकार में पीडीए जातियों पर चुन चुन कर हमला हो रहा है : अखिलेश यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जनहितैषी, 28 अप्रैल, लखनउ ।  उत्तर प्रदेश सरकार थार जीप और बुल्डोजर का इस्तेमाल कर भय का माहौल बना रही है। बुलंदशहर के सुमेरा गांव में थार जीप से एक दलित महिला को कुचल कर मार दिया गया है। इस घटना के पीड़ित परिवार से मिलने जब सपा सांसद राम जी लाल सुमन जा रहे थे तो करणी सेना ने उनके काफिले पर अटैक किया। इस अटैक में सुमन बाल बाल बचे। अटैक के बाद सपा दफ्तर पर सपा प्रमुख ने लोहिया वाहनी के सदस्यों के साथ एक बैठक की और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

इरादा साफ

लोहिया वाहनी के साथ अखिलेश का मीडिया से बातचीत इस बात का साफ संकेत हैं कि अब लड़ाई संगठन वर्सेज संगठन से होगी। करणी सेना को उसकी भाषा में लोहिया युवा वाहिनी जवाब देगी। अखिलेश यादव ने कहा है कि वह पीडीए संकल्प को लेकर दलित वंचितों के बीच काम करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया के नाम का संगठन है लोहिया वाहिनी। हम लोकतंत्र कानून संविधान पर भरोसा करते है।
युवाओ को जोड़ना है संगठन के माध्यम से कम करना है।

नौकरियों के मुददे को उठाएंगे

सपा प्रमुख ने कहा कि बेरोजगारी और घटती नौकरी को लेकर सरकार से सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ा। ऑनलाइन शिक्षा को लेकर भी सुझाव आये है। भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं अधिकारी तोड़ चुके है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमला जो हुआ है सुमन जी की आवाज कुचलने के लिए किया गया है। सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी में जो माहौल बना है थार और बुलडोजर सरकार जान बूझकर प्रतीक बना रही है।

खुली छूट दी गयी है

अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोगों को सरकार ने खुली छूट दी है। उन्होंने कहा कि सजातीय लोग नीचे से ऊपर बैठे है। बुलंदशहर में जो सांसद राम जी लाल सुमन पर हमला हुआ है वह इसी बात का प्रतीक है। एक समय ऐसा आएगा कि सरकार के लोग किसी को नही छोड़ेंगे। ये सांसद पर हमला उसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को सरकार का सपोर्ट है डीजीपी साहब का सपोर्ट है। मुख्यमंत्री जी और डीजीपी एक जैसे आदमी है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए जातियों पर चुन चुन कर हमला हो रहा है। इलाहाबाद में दलित को जिंदा जला दिया था। वाराणसी में पटेल जाति के नौजवान को गोली मारी गई थी। रामपुर में दलित मूक बधिर बच्ची के साथ रेप हुआ। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में दलित को इसलिए मार दिया गया क्योकि उसने जय भीम का नारा लगाया था।

Leave a Comment