अमृतसर में CM भगवंत मान ने क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की शादी में की शिरकत, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

3 अक्टूबर –पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की शादी में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के व्यवसायी कवलजीत सिंह ओबरॉय के बेटे लोविश ओबरॉय के साथ हुई। अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के कारण शादी में शामिल नहीं हो सके लेकिन शगुन समारोह में युवराज सिंह के साथ शामिल हुए थे। पूर्व मंत्री अनिल जोशी, विधायक जीवनजोत कौर व परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। दोनों अमृतसर के एक गुरुद्वारे में पारंपरिक समारोहों के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधें। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी के प्रबंध भी कड़े कर दिए गए हैं। जिसके लिए क्रिकेटर कानपुर रवाना हो गए हैं। इससे पहले 30 सितंबर को कोमल शर्मा की शुगन रस्म में अभिषेक शर्मा पहुंचे थे।
उनके साथ युवराज सिंह सहित कई खिलाड़ी मौजदू थे। यहां उन्होंने जमकर डांस किया और बहन को आशीर्वाद दिया। शगुन के बाद अभिषेक बहन को आशीर्वाद देकर कानपुर के लिए रवाना हो गए थे।

Leave a Comment