डेराबस्सी 30 June : मुबारकपुर की मीरपुर कॉलोनी में महिला सिंह के घर में करीब 12:15 बजे नाले का गंदा पानी घुस गया। घर के मालिक महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल एक व्यक्ति ने स्वेच्छा से कॉलोनी के नाले पर लोहे का जाल लगवाया था। जाल में कचरा फंसने से पानी की निकासी बंद हो गई और पानी घरों में घुसने लगा।
इससे नाले का गंदा पानी महेंद्र सिंह के घर में करीब डेढ़ फीट तक घुस गया, जिससे घर में बदबू आने लगी। उन्होंने बताया कि घर में छोटे-छोटे बच्चे भी रहते हैं, जिससे गंदा पानी घुसने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। पानी की वजह से उनके घर को काफी नुकसान हुआ है।
महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त व्यक्ति को कई बार समझाया था कि नाले पर जाल न लगाएं, लेकिन वह हर साल खुद ही जाल लगाकर लोगों को परेशानी में डाल देता है। जब इस घटना की जानकारी नगर पार्षद टोनी राणा को दी गई तो उन्होंने तुरंत नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा।