चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को मार कर लिया सुसाइड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

विडंबना : जापान में सीएम सैनी के साथ दौरे पर हैं आईजी की आईएएस पत्नी

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर। पंजाब व हरियाणा की राजधानी में मंगलवार को सनसनीखेज घटना से प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया। यहां हरियाणा पुलिस के बड़े अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, घटना सैक्टर-11 की है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के आला अफसर सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उनकी कुछ दिन पहले रोहतक के सुनारिया में तैनाती हुई थी। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में सुसाइड किया है। उनकी पत्नी पी.अमनीत कुमार विदेश दौरे पर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर के साथ जापान में हैं।

सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिस चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। पूरन सिंह 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर में खुद को गोली मारी है। उधर, घटना के बाद उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच पहुंचा दिया।

———