‘राहुल गांधी में हिम्मत है तो हुड्डा को ही सीएम-फेस घोषित करके दिखाएं’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चर्चित भाजपा नेता बिप्लब देब ने चुनावी-दांव चलते हुए कांग्रेस-राहुल को कर दिया चैलेंज

रोहतक 14 सितंबर। इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा अभी तक तय नहीं है। लिहाजा कांग्रेस बिना सीएम-फेस के ही चुनाव मैदान में ताल ठोक रही है। इसी मुद्दे पर भाजपा के चर्चित नेता बिपल्ब देब ने कांग्रेस को घेरेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चैलेंज कर दिया।

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में हिम्मत है तो वह हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें। दरअसल प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 10 साल राज देख चुकी है। बिल्लब ने यहां रोहतक में भाजपा के प्रदेश मीडिया कार्यालय के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में परिवारवाद हावी रहा है। कांग्रेस के होर्डिंग पर प्रदेश अध्यक्ष से बड़ा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा का फोटो छपता है।

साथ ही दावा किया कि भाजपा ही दिल से भाजपा फिर से जैसा स्लोगन दे सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा दिल से कांग्रेस फिर से कहकर दिखाएं। उनके दिल में तो बस परिवारवाद ही है। वह अपने बाद अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां रखीं। साथ ही प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया व दूसरे नेताओं के साथ दीप जलाकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

——-

पंजाब में कर चोरी पर शिकंजा, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिल घोटाला उजागर: हरपाल सिंह चीमा 69.57 करोड़ रुपये की कर धोखाधड़ी के लिए 7 लोगों पर मामला दर्ज दो अन्य लोगों पर बिना उचित बिलिंग के बेहिसाब माल पास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री क्रिकेट इंतजार कर सकता है, लेकिन आस्था नहीं – पंजाबियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करने की प्रधानमंत्री को दी चेतावनी – भाजपा सरकार द्वारा राज्य के साथ किए गए अन्याय को पंजाबी हमेशा याद रखेंगे – जाखड़ और बिट्टू सहित भाजपा की पूरी कांग्रेस इकाई लोगों को गुमराह कर रही है