चंडीगढ़ : संविधान दिवस पर निकाली पदयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों वॉलिंटियर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरुरत : डॉ.राजीव

चंडीगढ़ 26 नवंबर। सिटी ब्यूटीफुल में संविधान दिवस के अवसर पर जागरुकता के मकसद से पदयात्रा निकाल गई। प्रशासनिक सलाहकार डॉ. राजीव वर्मा ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा में 500 से अधिक माई भारत युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

सैक्टर 37 में यह कार्यक्रम चंडीगढ़ प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से बीआर अम्बेडकर भवन में आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि आज हम भारतीय संविधान को अपनाने का जश्न मना रहे हैं। हमारे संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण का सम्मान करते हुए हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के नागरिकों से अपील की कि वे संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।

नेहरू युवा केंद्र चंडीगढ़ के जिला युवा अधिकारी संजना वत्स ने बताया कि पदयात्रा केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा आयोजित श्रृंखला का हिस्सा है। जो संविधान दिवस मनाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान के महत्व से जोड़ना और भारत की समृद्ध विरासत का सम्मान करना है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उनके जीवन और योगदान पर आधारित चित्रों की कला प्रदर्शनी भी लगी। पदयात्रा सैक्टर-37 से शुरू होकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सैक्टर-42 में समाप्त हुई।

———-

वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ‘पंजाब वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 2025’ का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में हरित आवरण को बनाए रखने, पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करने और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए अधिनियम बनाया जा रहा है मानव जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाले सूखे, मृत और खतरनाक पेड़ों को चरणबद्ध तरीके से काटा जा रहा है पौधारोपण का लक्ष्य पार हुआ, 90 लाख पौधे रोपे गए, जबकि मूल रूप से 80.5 लाख पौधे लगाने की योजना थी

अब पंजाब में लोग 112 डायल करके साइबर धोखाधड़ी और राजमार्ग आपात स्थिति की सूचना दे सकते हैं पंजाब पुलिस ने एनएचएआई 1033 हाईवे हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन 1930 को डायल 112 के साथ एकीकृत किया नए एकीकरण पहले से ही तेज़ प्रतिक्रिया समय और बेहतर दक्षता प्रदान कर रहे हैं: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला — 257 ईआरवी और 144 एसएसएफ वाहन पूरे पंजाब में तैनात किए गए हैं ताकि जमीनी स्तर पर त्वरित हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सके

पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी के आदेश दिए: मुंडियां मुश्किल वक्त में मान सरकार लोगों के साथ खड़ी है: कैबिनेट मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों से जनता को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा राहत कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये जारी हरदीप सिंह मुंडियां ने सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों का दौरा किया, राहत कार्यों की समीक्षा की