होलीनेस गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को किया याद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 12 May : इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक, जो कि इस्कॉन इंडिया के गवर्निंग बॉडी कमीशन के चेयरमैन एवम बी बी ट्रस्टी, हिज होलीनेस गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का 5 मई 2024 को गोलोक गमन हुआ था। महाराज श्री का जन्म 1944 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने सोरबेन यूनिवर्सिटी फ्रांस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री प्राप्त की। फिर मैक्गेल यूनिवर्सिटी कनाडा से एमबीए की। महाराज इस्कान के संस्थापक आचार्य श्रीला प्रभुपाद से पहली बार मॉन्ट्रियल (कनाडा) में 1968 में मिले थे। 1974अपने आध्यात्मिक गुरु इस्कान के संस्थापक आचार्य श्रीला प्रभुपाद के आदेश का पालन करते हुए पूरे विश्व में कृष्ण भक्ति का प्रचार किया। महाराज ने विश्व भर में 50 मंदिरों का निर्माण करवाया और 70 से अधिक विश्व की भाषाओं में भगवद गीता एवम श्रीमद भगवादम का अनुवाद करवाया। उन्होंने 60 करोड़ पुस्तकों की छपवाई करवा कर पूरे विश्व में इन्हे बटवाया। लुधियाना में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा शुरू करवा कर हजारों लोगों को कृष्ण भक्ति से जोड़ कर उनके जीवन को सही दिशा प्रदान की। महाराज ने लुधियाना में भी दो मंदिर बनवाए।
आज भगवान जगन्नाथ मंदिर सिविल लाइंस लुधियाना में महाराज जी के शिष्यों द्वारा, मंदिर अध्यक्ष हिज ग्रेस नरोत्मानन्द दास प्रभु के दिशा निर्देश में एक समारोह का आयोजन करके महाराज श्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस महिमगान समारोह में मंदिर के प्रबंधक हिज ग्रेस आश्रय गिरिराज दास प्रभु, बलभद्र दास प्रभु एवम रास रसिक दास प्रभु ने अन्य शिष्यों के साथ महाराज का महिमा गान किया। इस अवसर पर रंतिदेव दास प्रभु, शक्तिमान श्यामदास प्रभु , राधिका आत्मा दास प्रभु एवम अमित गुप्ता ने भी महाराज श्री के चरित्र का गुणगान किया।
समारोह उपरांत सब को भगवान जगन्नाथ जी का प्रसाद वितरित किया गया।

स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण की दिशा में हरियाणा सरकार की नई पहल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ यह योजना हरियाणा के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी यह पहल हरियाणा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में बनाएगा अग्रणी – मुख्यमंत्री ठोस कचरा निपटान के लिए राज्य में 13 इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स स्थापित करने की योजना इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करने का सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने नागरिकों से किया आह्वान, पानी बचाएं, पेड़ लगाएं और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखें