होली बनाम जुमे की नमाज ! हरियाणा के मंत्री विज का बयान, यह देश हिंदुओं का…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इशारों में बोले विज, होली तो मनेगी धूमधाम से  ‘जिन’ पर रंग पड़ेगा वो बर्दाश्त करें

चंडीगढ़ 13 मार्च। संयोग से अरसे बाद इस बार होली और रमजान का जुमा एक ही दिन शुक्रवार को पड़ रहे है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश में संभल में संभल समेत कई जिलों में हाई अलर्ट है। वहीं यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत  कई नेता इस संवेदनेशील मुद्दे पर माहौल गर्माने वाली बयानबाजी में जुटे रहे।

अब हरियाणा के गर्मख्याली भाजपा नेता व ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी होली और जुमे की नमाज विवाद पर नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप हिंदुस्तान में रह रहे हो और यह देश हिंदुओं का देश है। इसलिए हिंदू अपना त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे। अगर आप पर कोई रंग पड़ जाता है तो आपके अंदर सहनशक्ति होनी चाहिए। अगर बाहर बरसात हो रही है अगर कोई भीगना नहीं चाहता तो वह घर पर बैठें। हालांकि अनिल विज ने किसी विशेष समुदाय का जिक्र नहीं किया है, लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने होली और जुमे की नमाज विवाद पर नसीहत दी है।

————–

Leave a Comment