हिंदी भाषा सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति की पहचान और हमारे भावों की आत्मा है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

13 सितम्बर-

दिन शनिवार को नोबल फाउंडेशन संस्था ने वेद प्रचार मंडल के सहयोग से इस ऐतिहासिक दिन को मनाने का सौभाग्य संस्था की ब्रांच बी.आर.एस नगर, श्री दुर्गा माता मंदिर में प्राप्त हुआ। हिंदी दिवस को मनाने के लिए इंटर स्कूल हिंदी भाषण प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार जी (आई.आर.एस, एडिशनल डायरेक्टर जनरल डी.जी.जी.आई, लुधियाना) रहे। दीप प्रज्वलन करके श्री रोशन लाल आर्य (संस्थापक एवं प्रांतीय महासचिव, वेद प्रचार मंडल,पंजाब), श्रीमती निशा शर्मा (प्रेसिडेंट इनर व्हील क्लब) और इनर व्हील क्लब के मेंबर श्रीमती सुलेखा सचदेवा, श्रीमती रीटा सचदेवा, श्रीमती कुसुम अग्रवाल, श्रीमती नीरज गर्ग, श्रीमती राधिका गर्ग, श्री बॉबी मल्होत्रा जी ने किया। कार्यक्रम में सुनील शारदा (प्रधान श्री दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर लुधियाना), शमशेर बख्शी, जगदीश कथूरिया, श्रीमती सलोनी चोपड़ा, वान्या चोपड़ा जी ने शिरकत की। संस्था द्वारा अनेकों ब्रांचेस मां शारदा विद्या पीठ के नाम से चलाई जा रही है जिसमें से 15 शाखाओं के 15 विद्यार्थियों ने इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें ढोलेवाल से अश्विनी, बिहारी कॉलोनी से सानिया, मुंडिया कलां से नीतू कुमारी, ताजपुर से मोनिका कुमारी, दौलत कॉलोनी से कौशल कुमार, भगत सिंह कॉलोनी से अर्पिता कुमारी, बीआरएस नगर से आदित्य, बसंत एवेन्यू से परी, सुभाष नगर से लक्ष्मी कुमारी, ग्यासपुरा से तान्या, भटियां बेट से दिया, सरपंच कॉलोनी से अभिषेक, टिब्बा रोड से दिशिका और अगर-नगर से रानी ने भाग लिया।
सभी विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग विषयों पर भाषण दिया गया। जिसके लिए प्रत्येक बच्चे को 3 से 5 मिनट का समय दिया गया। बच्चों में भाषण प्रतियोगिता के दौरान बहुत उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए भावों को कसौटी पर परखने के लिए जज के तौर पर दो महान शख्सियतें श्रीमती पूनम चौहान और श्रीमती ममता शर्मा जी हिंदी विभाग की प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं जज की भूमिका निभाई।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुंडिया कलां की नीतू कुमारी, दूसरे स्थान पर दौलत कॉलोनी के कौशल कुमार और तीसरे स्थान पर बीआरएस नगर की आदित्य ने कब्जा किया।
श्री मनोज कुमार जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जब भी वह संस्था के कार्यक्रम में आते हैं तो कुछ नया देखकर बहुत खुश हो जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ही देश को ऊंचाइयों पर लेकर जाने का आधार बताया। उन्होंने कहा कि खोई हुई संस्कृति को जिन्हें हम सपनों में ढूंढते हैं संस्था के विद्यार्थियों को देखकर लगता है कि वह हम जल्द ही अपने जीवन में अनुभव करेंगे।
श्री रोशन लाल आर्य जी ने विद्यार्थियों को देखते हुए कहा कि कभी यह बच्चे मंदिर के बाहर खड़े होकर भीख मांगते थे। आज बच्चों को इस तरीके से प्रतियोगिता करते हुए देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने संस्था के फाउंडर श्री राजेंद्र शर्मा जी को इसका श्रेय देते हुए उनकी मेहनत और निष्ठा को नमन किया। उन्होंने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया और शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया।
नोबल फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा जी द्वारा मंच का संचालन किया गया।
संस्था के फाउंडर श्री राजेंद्र शर्मा जी द्वारा आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया गया और बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि मातृभाषा का सम्मान करना और इसे आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है यदि हम इसे भूलेंगे तो हम अपनी जड़ों से ही कट जाएंगे।

Leave a Comment