नोबल फाउंडेशन संस्था ने वेद प्रचार मंडल के सहयोग हिंदी दिवस को समर्पित इंटर स्कूल हिंदी भाषण प्रतियोगिता कराई
लुधियाना,,, 13 सितंबर। यहां नोबल फाउंडेशन संस्था ने वेद प्रचार मंडल के सहयोग हिंदी दिवस को समर्पित समागम कराया। संस्था की ब्रांच बीआरएस नगर, श्री दुर्गा माता मंदिर में इंटर स्कूल हिंदी भाषण प्रतियोगिता कराई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार, आईआरएस, एडिशनल डायरेक्टर जनरल डीजीजीआई रहे। दीप प्रज्वलन कर रोशन लाल आर्य (संस्थापक एवं प्रांतीय महासचिव, वेद प्रचार मंडल पंजाब , श्रीमती निशा शर्मा प्रेसिडेंट इनर व्हील क्लब और क्लब के मेंबर श्रीमती सुलेखा सचदेवा, श्रीमती रीटा सचदेवा, श्रीमती कुसुम अग्रवाल, श्रीमती नीरज गर्ग, श्रीमती राधिका गर्ग और बॉबी मल्होत्रा ने किया।
कार्यक्रम में सुनील शारदा, प्रधान श्री दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर, शमशेर बख्शी, जगदीश कथूरिया, श्रीमती सलोनी चोपड़ा, वान्या चोपड़ा जी ने शिरकत की। संस्था द्वारा संचालित मां शारदा विद्या पीठ के 15 स्कूलों के 15 विद्यार्थियों ने इस तियोगिता में भाग लिया। जिसमें ढोलेवाल से अश्विनी, बिहारी कॉलोनी से सानिया, मुंडिया कलां से नीतू कुमारी, ताजपुर से मोनिका कुमारी, दौलत कॉलोनी से कौशल कुमार, भगत सिंह कॉलोनी से अर्पिता कुमारी, बीआरएस नगर से आदित्य, बसंत एवेन्यू से परी, सुभाष नगर से लक्ष्मी कुमारी, ग्यासपुरा से तान्या, भटियां बेट से दिया, सरपंच कॉलोनी से अभिषेक, टिब्बा रोड से दिशिका और अगर-नगर से रानी ने भाग लिया।
जज की भूमिका श्रीमती पूनम चौहान और श्रीमती ममता शर्मा हिंदी विभाग की प्रमुख ने निभाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुंडिया कलां की नीतू कुमारी, दूसरे स्थान पर दौलत कॉलोनी के कौशल कुमार और तीसरे स्थान पर बीआरएस नगर की आदित्य ने कब्जा किया।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जब भी वह संस्था के कार्यक्रम में आते हैं तो कुछ नया देखकर बहुत खुश हो जाते हैं। संस्था के विद्यार्थियों को देखकर लगता है कि वह हम जल्द ही अपने जीवन में अनुभव करेंगे। नोबल फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा ने मंच का संचालन किया। संस्था के फाउंडर राजेंद्र शर्मा ने मेहमानों का धन्यवाद किया।