1800 डॉलर, डेढ़ लाख कैश और कार लेकर सास फरार, बेटी को भी ले गई साथ, लव मैरिज कर पछता रहा हिमाचल का युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ/यूटर्न/12 दिसंंबर: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में रहने वाले एक युवक ने अपनी सास पर गहने, डॉलर और कार चुराने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि सास उसकी पत्नी को भी साथ ले गई। आरोपी सास उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पीडि़त युवक की शिकायत पर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शिकायतकर्ता चेतन कुमार प्राशर की सास है। ने चेतन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसरा हिमाचल के चेतन कुमार प्राशर ने उत्तर प्रदेश की शिवांगी पांडे से उसने प्रेम विवाह किया था। दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में एक फलैट में रहते हैं। मामला तब शुरू हुआ जब शिवांगी की मां अंजना पांडे उनसे मिलने आईं। कुछ दिन रहने के बाद वह उत्तर प्रदेश वापस चली गईं। महीनों बाद अंजना फिर चंडीगढ़ आईं और कहने लगीं कि वह शहर में एक फलैट खरीदना चाहती हैं। वह फिर से अपनी बेटी और दामाद के साथ रहने लगी।
छोटी सी बहस को बनाया बड़ा
चेतन की शिकायत के अनुसार, इस दौरान उनके और उनकी पत्नी के बीच एक छोटी सी बहस हुई। इसमें उनकी सास ने भी आग में घी डालने का काम किया। इसके बाद चेतन ने घर से बाहर रात बिताने का फैसला किया। अगली सुबह जब वह लौटे तो फलैट बंद मिला। न तो उनकी पत्नी और न ही उनकी सास ने दरवाजा खोला। चेतन ने पुलिस को बुलाया। अब ये मामला एसडीएम कोर्ट तक पहुंचा गया है।
कोर्ट से मांगी मदद
चेतन ने कोर्ट से अपने सामान वापस पाने में मदद मांगी है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि पुलिस को दोनों के सामान का बंटवारा करवाना चाहिए। लेकिन मामला तब एक नया मोड़ ले लिया जब चेतन की पत्नी ने उस कार पर अपना हक जताया जो उसके नाम पर थी, जबकि उसके पति ने उसके पैसे दिए थे। कोर्ट के आदेश से पहले ही शिवांगी और अंजना दोनों गायब हो गईं। जांच करने पर चेतन को पता चला कि उसकी पत्नी और सास फलैट से नकदी, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और उसकी बीएमडब्ल्यू कार जो पार्किंग में खड़ी थी चुराकर ले गईं हैं। सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में अंजना पांडे के खिलाफ चोरी से संबंधित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
————–

Leave a Comment