कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपी, दिल्ली से आई महिलाओं ने की गिरफ्तारी की मांग
सोनीपत 1 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के सोलन में कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामले ठंडा नहीं पड़ा। इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली से आई महिलाओं और पीड़िता की साथियों ने यहां रोष प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। महिलाओं ने रोष मार्च निकालकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा किबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि बडौली बुजुर्ग होने की आड़ में बचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने रॉकी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम पैसों के लालच में चुप बैठने वाली नहीं हैं।
महिलाओं का कहना है कि जल्द ही अन्य पीड़िताओं को भी सामने लाया जाएगा, ताकि आरोपियों को सख्त सजा मिल सके। इस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और विपक्ष ने भी सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है।