लुधियाना में बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए हेल्पफुल एनजीओ वेलफेयर सोसाइटी ने कराया हवन यज्ञ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना, 6 सितंबर। महागनर में हेल्पफुल एनजीओ वेलफेयर सोसाइटी और हेल्पफुल एनजीओ फ्री डायलिसिस सेंटर ने हवन यज्ञ कराया। यह धार्मिक समागम बाढ़ पीड़ितों की भलाई व सुरक्षा हेतु हेल्पफुल एनजीओ अस्पताल में रखा गया।

सर्वप्रथम पंडित शुभम शर्मा ने पूजा करवाई और एनजीओ के सदस्यों ने गणेश भगवान को माला अर्पित की। समागम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान दीपक गर्ग ने की। पूजा के बाद सभी सदस्यों द्वारा हवन यज्ञ में आहुति डालकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के संचालक दीपक गर्ग ने  परमपिता परमात्मा भगवान गणेश जी से बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा व अच्छी सेहत के साथ धन माल की बचत के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पुनीत बंसल, आशीष गोयल, दविंदर सेठ, अविनाश अरोड़ा, वरिंदर राजू गुप्ता, राजन सिंगला, अरुण बहल,र मेश बंसल, अशोक भारती,रा ज शाही,प्र दीप मुंजाल, अनुज डावर, दविंदर सेठ इत्यादि ने हवन में भाग लिया। हवन के बाद संस्था की तरफ से आए हुए सदस्यों, मेहमानों व मरीजों को प्रसाद व लंगर वितरित किया गया।

Leave a Comment