पंजाब में 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म, 2 जिलों में बारिश की संभावना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 26 अप्रैल। पंजाब में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच, शनिवार को राज्य में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में हीटवेव का अलर्ट है, वहीं हिमाचल प्रदेश से सटे दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में बारिश के भी आसार हैं। यहां बारिश, तूफान और तेज हवाओं के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अन्य जिलों में बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई है और आसमान साफ रहेगा। इससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं लुधियाना में आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Comment