पंजाब में अस्पताल खुलने से पहले पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मरीजों की लंबी कतारें देख अधिकारियों को फटकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 13 मार्च। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब के जिला सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वे वीरवार सुबह 8:50 बजे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल का नियमित समय सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक है। मंत्री के अचानक आगमन से स्टाफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मरीजों की लंबी कतारें देखी। उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन और एसएचओ को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ लगाने को कहा।

मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं की ली जानकारी

मंत्री ने मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ के व्यवहार और इलाज की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने पंखे और कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीजों को धूप में न खड़ा रहना पड़े, इसके लिए शेड बनाने को कहा।

निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं सही : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. दविंदरजीत कौर ने बताया कि निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं सही पाई गईं। लंबी कतारों और कार्यशैली में सुधार के लिए मंत्री द्वारा दिए निर्देशों का तत्काल पालन किया जा रहा है।

Leave a Comment