watch-tv

स्वास्थ्य मंत्री राव ने सिविल अस्पताल का किया दौरा, बोली- पहले मोस्ट अर्जेंट जरूरत होगी पूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पानीपत 23 अक्टूबर। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बुधवार दोपहर को पानीपत पहुंची। यहां उन्होंने स्काई लार्क रिसोर्ट में डीसी, एसपी व सिविल सर्जन के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मंत्री आरती राव ने सिविल सर्जन से लिंगानुपात, डिलीवरी, ऑपरेशन थियेटर और जच्चा बच्चा मृत्युदर की जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का आश्वासन दिया। वहीं, सिविल सर्जन की ओर से भी मंत्री से कुछ मांगे रखी गई है। जिस पर भी मंत्री ने उचित कदम उठाए जाने की बात कही है। इस दौरान मंत्री आरती राव ने कहा कि सरकार द्वारा जच्चा बच्चा मृत्युदर पर विशेष रूप से काम किया जाएगा। डॉक्टरों के लिए अधिक से अधिक हितकारी काम होंगे। जहां डॉक्टरों के पद खाली हैं, वहां पद भरे जाएंगे। नए डॉक्टर भर्ती होने से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अपने काम के लिए अलावा इमरजेंसी, पोस्टमार्टम सेवाएं नहीं देनी पड़ेंगी।

प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का काम होगा तेज

मंत्री राव ने कहा कि हरियाणा की सरकार जनता के लिए है। मैं पूरे हरियाणा के सरकारी अस्पतालों का दौरा कर रही हूं। जानकारी जुटा रही हूं कि कहा किस तरह की जरूरत सबसे पहले है। इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए मीटिंग होगी। इन जरूरत को पूरा कर दूसरे बड़े प्लान पर तेजी से काम करेंगे। वहीं, मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में हरियाणा में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन काम हुआ है। कई नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। अब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस सेवा बिल्कुल फ्री कर दी है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। हर व्यक्ति तक सरकार स्वास्थ्य सेवाएं लेकर जाएंगे। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए तेजी से काम होगा।

Leave a Comment