watch-tv

सेहत मंत्री डॉ.बलबीर सिंह ने लुधियाना पहुंच किया सिविल अस्पताल का दौरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सेहत मंत्री डॉ.बलबीर सिंह ने लुधियाना पहुंच किया सिविल अस्पताल का दौरा

सब-हैडिंग—-

आप सरकार के मंत्री ने कसा तंज, शिअद के हालात नाजुक, बसपा के आगे सिरेंडर

लुधियाना 28 जून। सूबे के सेहत मंत्री डॉ.बलबीर सिंह शुक्रवार को अचानक महानगर में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सिविल अस्पताल का दौरान कर डॉक्टरों और स्टाफ के साथ बैठक भी की। उनके साथ लुधियाना सेंट्रल हल्के के आप विधायक अशोक पराशर पप्पी की खास मौजूदगी रही।

शिअद बादल की हालत नाजुक : मीडिया से मुखातिब सूबे की आप सरकार के मंत्री डॉ.बलबीर ने सियासी तंज कसा कि अब तो पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-बादल की हालत नाजुक है। शिअद मुखिया सुखबीर बादल को जालंधर उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेना पड़ रहा है। अब शिअद तो बसपा का समर्थन कर रही है। अकाली दल पतन किनारे पहुंच चुका है। इस बार जालंधर वैस्ट सीट के उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत हासिल करेगी।

बीजेपी ने रामनाम लेकर किया गुमराह : आप सरकार के मंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते कहा कि पंजाब के ग्रामीण विकास फंड के 1200 करोड़ रुपए जल्द जारी करने चाहिए। पंजाब से लोकसभा में गए सांसदों को भी 1200 करोड़ रुपए जारी करने का मुद्दा उठाना चाहिए। भगवान श्री राम के नाम पर भाजपा ने लोगों को गुमराह किया, लेकिन भगवान श्री राम ने भाजपा को पंजाब में हारा कर यह संदेश दिया कि वे किसी एक पार्टी के नहीं।

करें योग, दूर रहेंगे रोग : सेहत मंत्री डॉ.बलबीर ने कहा कि पंजाब पहला राज्य है, जहां योग कराया जाता है। जो लोग आज योगा में भरोसा करेंगे, उन्हें कल अस्पताल की जरूरत नहीं पड़ेगी। लुधियाना का सिविल अस्पताल काफी बड़ा अस्पताल है। यहां कुछ खामियां है, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। दवाइयों आदि के स्टाक को भी चैक कराया गया है। अस्पताल की बिल्डिंग की भी मरम्मत हो रही है। यहां ऐसी सुविधाएं शुरू होंगी कि मरीजों को पीजीआई रेफर नहीं करना पड़ेगा।

छह अर्बन सेंटर होंगे एडवांस : सेहत मंत्री ने कहा कि 6 अबर्न हेल्थ सेंटर है, उनमें भी अब काम शुरू कराया जाएगा। छोटे आपरेशन वहीं हुआ करेंगे। आप सरकार स्वास्थय और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं। डाक्टरों की भर्ती भी जल्द की जाएगी। पहले फेज में करीब 550 डॉक्टर रखे जाएंगे।

———-

 

Leave a Comment