नव दुर्गा माता मंदिर के प्रधान व पदाधिकारियों पर लगे सीनियर सीटिजन को पीटने के आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 12 अप्रैल। सराभा नगर स्थित नव दुर्गा माता मंदिर के प्रधान व पदाधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगे हैं। यह आरोप मंदिर में माथा टेकने आए सीनियर सीटिजन द्वारा लगाए गए हैं। सीनियर सीटिजन का कहना है कि वह मंदिर माथा टेकने गए तो प्रधान, अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी। उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। जिसके बाद सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत दी है। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने सराभा नगर के बलदेव राज कतना की शिकायत लेकर जांच शुरु कर दी है। यह मामले की जांच एएसआई हरभक्त सिंह को दी गई है। जानकारी देते हुए 70 साल के बलदेव राज कतना ने बताया कि वह सीनियर सीटिजन हैं और बिजली विभाग से रिटायर्ड सीनियर एक्सियन हैं। उनके अनुसार वह 11  अप्रैल को नव दुर्गा माता मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान मंदिर प्रधान ने आते ही उनके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। जिसके बाद अन्य पदाधिकारी भी पीटने लगे। इस दौरान हमलावरों ने डंडे व वाइपर के साथ उन पर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपना बचाव किया।

विदेशी गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 25.9 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ हेयरड्रेसर गिरफ्तार — आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी जट्ट पर 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं, पंजाब पुलिस उसके प्रत्यर्पण के लिए सक्रियता से प्रयास कर रही है: डीजीपी गौरव यादव — गिरफ्तार आरोपी साजन पिछले दो महीने से ड्रोन से गिराई गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहा था: एसपी एएनटीएफ गुरप्रीत सिंह