watch-tv

महिला डॉक्टर से आठ साल तक शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, फिर युवक भागा इटली, किया इंकार, FIR दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 24 मई। दोराहा में एक महिला डॉक्टर को आठ साल तक शादी का झांसा देकर एक युवक अवैध संबंध बनाता रहा। जिसके बाद वह इटली चला गया और वहां जाकर शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते पीड़िता की और से पुलिस को शिकायत दी गई। थाना मलौद की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर गांव चोमो के हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 8 साल पहले उसकी मुलाकात हरमनप्रीत सिंह से हुई थी। वे दोनों रिलेशनशिप में रहे। हरमनप्रीत उसे अपने घर गांव चोमो भी लेकर जाता था। उसने अपने परिवार से उसकी जान पहचान कराई थी। आरोपी की माता भी उसे अच्छी तरह से जानती है। उनकी शादी की बात चल रही थी। आरोपी उसे यही कहता रहा कि अभी कुछ समय रुक कर शादी करेंगे।

इटली से वापिस आकर शादी करने का किया वादा
शिकायतकर्ता के अनुसार इसी बीच आरोपी हरमनप्रीत सिंह इटली चला गया। शिकायतकर्ता  ने उसे साथ में जाने को कहा तो आरोपी ने कहा कि वह इटली से वापिस आकर उससे शादी करेगा। जिसके बाद वह दोनों इटली चले जाएंगे। इटली जाने के कुछ बाद हरमनप्रीत उससे फोन पर बात करता रहा। लेकिन फिर शादी से इंकार कर दिया। डीएसपी निखिल गर्ग अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी विदेश में है, जल्द उसे वापिस लाया जाएगा।

Leave a Comment