Listen to this article
आरोपी 12वीं पास, फर्जी डॉक्टर बन मरीजों का कर रहा था इलाज
रोहतक, 7 अगस्त। लोग दुनिया भर में डॉक्टर को रब का रुप मानते हैं। यहां रोहतक पीजीआई अस्पताल की एमएस ओपीडी में एक फर्जी डॉक्टर को पकड़ा गया। आरोपी इंटर्न डॉक्टर के रूप में इलाज कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक शक होने पर सिक्योरिटी गार्डों और स्टाफ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए फर्जी डॉक्टर का नाम साहद है, जो सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। इंटर्न डॉक्टर कृष्ण गहलावत की जगह साहद मरीजों का इलाज कर रहा था। आरोपी ने 12वीं के बाद पेशेंट केयर असिस्टेंट का डिप्लोमा किया था, लेकिन वह बिना उचित मेडिकल डिग्री के डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा था। फिलहाल पुलिस इस हैरान करने वाले मामले की जांच कर रही है।
————