करनाल में जोगिंदर के भाई का एनकाउंटर पुलिस ने किया था एनकाउंटर, सुरजेवाला को धमका चुका
हरियाणा 2 फरवरी। कैथल के कुख्यात इंटरनेशनल गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने गिरफ्तार कर लिया। उसे फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया था, जहां वह दो साल से फर्जी पहचान पर व्यापार कर रहा था। जिसके बाद उसे डिपोर्ट कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक जब गैंगस्टर जोगिंदर रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या और फिरौती जैसे कई गंभीर केस दर्ज हैं। वह सीनियर कांग्रेसी नेता व सांसद रणदीप सुरजेवाला को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। इसके अलावा उसने बिहार के राजद सांसद संजय यादव से भी 20 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।
जोगिंदर कैथल के ग्योंग गांव का रहने वाला है। वह पुलिस की वांटेड लिस्ट में नंबर-टू है। उसका भाई सुरेंदर ग्योंग भी कुख्यात बदमाश रहा। उसकी धमकियों से तंग आकर कांग्रेसी नेता सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भी हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। साल 2017 में करनाल पुलिस ने राहड़ा गांव में एनकाउंटर में सुरेंदर को मार गिराया था। इसके बाद जोगिंदर भी अपराध की दुनिया में उतर आया। उसे पता चला कि पुलिस इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए जयदेव ने उसके भाई की मुखबिरी की। इसके बाद जोगिंदर तब से जयदेव के पीछे पड़ गया। राहड़ा गांव में सुरेंद्र का जयदेव के घर आना-जाना था। जोगेंद्र सुरेंद्र की मौत के बाद पैरोल पर आया था। वह भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था।
इसी बीच मधुबन में इंस्पेक्टर रहे जिले सिंह की 30 दिसंबर 2017 को पानीपत के सेक्टर 18 में रिटायरमेंट पार्टी थी। जिसमें जयदेव शर्मा भी सपरिवार शामिल होने पहुंचा था। तब हमलावरों ने जयदेव को गोलियों से भून दिया था।
जब सुरेंदर ग्योंग का एनकाउंटर हुआ तो जोगिंदर को शक था कि उसके भाई का एनकाउंटर करवाने के पीछे सुरजेवाला का हाथ है। भाई की मौत के 6 महीने बाद उसने सुरजेवाला को धमकी दी थी। जबकि मार्च, 2006 को छात्रावास रोड पर प्लाइवुड विक्रेता नरेंद्र अरोड़ा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए दक्षिण अफ्रीका भाग गया। जहां उसे 2007 में गिरफ्तार कर लिया गया। 18 मार्च 2007 को प्रत्यर्पण के लिए अम्बाला रेंज के आईजी एसएस देशवाल व तत्कालीन एसपी नवदीप सिंह विर्क दक्षिण अफ्रीका गए थे।
————