हरियाणा : कुरुक्षेत्र में फ्रूट-फेस्टिवल में आया दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत 70 हजार किलो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बेशकीमती आम जापानी प्रजाति का, इसे खाने से कैंसर की ग्रोथ रुकने का दावा

हरियाणा, 5 जुलाई। यहां कुरुक्षेत्र में फ्रूट फेस्टिवल शनिलाक को शुरु हो गया। जिसमें जापान का मियाजाकी आम खूब चर्चा में रहा। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है।

जानकारी के मुताबिक भारत में इसकी कीमत 50 से 70 हजार प्रति किलोग्राम है। जबकि जापान और दुबई जैसे देशों में यही आम 2.5 से 3 लाख किलो तक बिकता है। गहरे लाल रंग और मीठे रस से भरे इस मियाजाकी आम को ‘एग ऑफ द सन’ के नाम से भी जाना जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक यह आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि कैंसर रोगियों के लिए दवा भी है। रिसर्च में दावा किया गया कि यह आम शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोक सकता है। साथ ही यह शरीर की ताकत यानी इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।

बताते हैं कि मियाजाकी कि इन्हीं कुछ खासियतों के कारण लाडवा में स्थित इंडो-इजराइल सब-ट्रॉपिकल सेंटर में इसका एक पौधा भी लगाया गया है। सेंटर ने इसे भविष्य का फल मानते हुए रिसर्च शुरू कर दी है। अच्छी बात यह है कि पौधे पर इस साल फल भी आ चुके हैं। लाडवा के सेंटर में चल रहे फ्रूट फेस्टीवल में यूपी के मुजफ्फरनगर के किसान मो. साजिद इस आम को लेकर पहुंचे हैं। उनके मुताबिक, यह आम जापान के मियाजाकी प्रांत का फ्रूट है। इंडिया में इस आम को लोग मियाजाकी के नाम से जानते हैं। इसका पेड़ महज 4 फुट का होता है, लेकिन इस पर फल आने में करीब 5 साल का समय लगता है। ये आम लाल रंग का होता है। एक आम का वजन 300 से 350 ग्राम तक होता है।

————

Leave a Comment