Listen to this article
चोर-बदमाश दे रहे पुलिस को चुनौती, गार्ड को सुबह टूटा मिला ताला
चरखी दादरी, 2 मई। यहां उस समय हड़कंप मच गया, जब मणिपुरम गोल्ड लोन शाखा में बड़ी चोरी हो गई। यहां से चोर 14 लाख कैश और 6 किलो सोना समेट ले गए।
जानकारी के मुताबिक शातिर चोर इस गोल्ड लोन शाखा में गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। यह घटना रोहतक चौक की है। ब्रांच 2019 से यहां पर चलाई जा रही है और यहां पर पांच मेंबरी स्टाफ है। जिसमें सीनियर मैनेजर दो स्टाफ, एक सिक्योरिटी गार्ड व एक फोर्थ क्लास कर्मचारी तैनात है। सुबह सिक्योरिटी गार्ड शिवा ब्रांच पर पहुंचा तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला।
इसके बाद उसने फोन कर घटना की जानकारी ब्रांच सीनियर मैनेजर प्रयास खत्री को दी। बाद में पुलिस, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस कई एंगिल से मामले की जांच में जुटी है।