हरियाणा : सैनी सरकार ‘एक्शन-मोड’ पर, अब कुरुक्षेत्र के नायब तहसीलदार परमजीत सिंह सस्पेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लापरवाही के आरोपी अफसर को सोनीपत मुख्यालय कर दिया ट्रांसफर

कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल। सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को अब हरियाणा की बीजेपी सरकार कतई बख्शने के मूड में नहीं है। फिलहाल सीएम नायब सिंह सैनी एक्शन-मोड पर हैं।

जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र में नायब तहसीलदार परमजीत सिंह को प्रदेश सरकार द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में सरकारी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। निलंबन के बाद अब उनका मुख्यालय सोनीपत रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक किसी मामले में दस्तावेज ना देने की शिकायत के चलते नायब तहसीलदार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

बताते हैं कि शिकायत मिलने के बाद जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार परमजीत सिंह को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। जिस पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए। प्रशासनिक हल्कों में इस कार्रवाई को कड़ाई से नियमों के पालन और जवाबदेही तय करने के तौर पर देखा जा रहा है।

————

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना