Listen to this article

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
हरियाणा, 10 अप्रैल। लोग आमतौर पर डॉक्टर को भगवान का रुप मानते हैं। कभी ‘कुड़ी-मार सूबे’ के नाम से बदनाम हरियाणा में कन्या-भ्रूण हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए सूबे की सैनी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरे कार्यकाल में यह बड़ा एक्शन लिया गया। सरकार ने एक निजी चैनल के कन्या भ्रूण हत्या पर किए स्टिंग आपरेशन पर संज्ञान लेते हुए हिसार के डिप्टी सिविल सर्जन कम नोडल अफसर डॉ. प्रभु दयाल को तत्काल सस्पेंड कर दिया।