सरकार ने पत्र जारी कर पांच फीसदी वेतन बढ़ोतरी का ऐलान किया
हरियाणा, 27 जून। सूबे के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अहम ऐलान किया है। जिसके तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को कर्मचारियों की सैलरी में पांच फीसदी बढ़ोतरी की गई है। मानव संसाधन विभाग ने इसे लेकर लेटर जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक यह आदेश एक जून से लागू माना जाएगा। प्रदेश में एचकेआरएन के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं। हरियाणा में डीसी रेट व कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों को 13 अक्टूबर, 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत मर्ज किया गया था। पिछले साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों की सैलरी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। यह आदेश जुलाई 2024 से लागू हुए थे।
इससे पहले साल 2023 में एचकेआरएन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। जब मनोहर लाल खट्टर सीएम थे। तब थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले व्यक्ति को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। 10 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल 18,100 रुपए हो गया था।
———-