हरियाणा : पुलिस प्रशासन ने जुलाना में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर जींद-रोहतक मार्ग को किया वन-वे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

किसान आंदोलन के चलते पुलिस-प्रशासन ‘अलर्ट-मोड’ पर

जींद 7 दिसंबर। यहां जुलाना में पौली गांव के पास पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सड़क को वन वे कर दिया है। सड़क पर एक तरफ छह हाइवा गाड़िया लगाकर मार्ग को रोक दिया है। वहीं कुछ आगे ड्रम लगाकर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि किसानों ने रविवार आठ दिसंबर को पैदल दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसे लेकर प्रशासन अर्लट पर है। जिले में धारा 163 लगाई गई है। जो भी इसकी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए है। दाता सिंह वाला बॉर्डर से होते हुए किसान जींद रोहतक मार्ग से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं। इसी को लेकर प्रशासन अर्लट-मोड पर है।

———–

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान