हरियाणा के मंत्री अरविंद शर्मा की चंडीगढ़ कोठी में हंगामा, कथित पीए पर छेड़छाड़ का आरोप लगा

हरियाणा के मंत्री अरविंद शर्मा की चंडीगढ़ कोठी में हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

महिला कर्मचारी बोली, खुद को पीए बताने वाले ने छेड़छाड़ की, मंत्री ने माफी मंगवाकर कराया समझौता

चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार को हंगामे के हालात रहे। दरअसल कोठी में काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारी ने खुद को मंत्री का पीए बताने वाले कर्मचारी पर छेड़छाड़ का इलजाम लगाया।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपने साथियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कर्मचारियों ने मंत्री की कोठी का घेराव कर दिया। उस दौरान मंत्री अरविंद शर्मा कोठी पर ही थे। आरोपी कर्मचारी ने अपनी गलती मांगते हुए माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हो गया।
गौरतलब है कि डॉ. अरविंद शर्मा नायब सिंह सैनी की सरकार में सहकारिता और पर्यटन मंत्री हैं। उन्हें चंडीगढ़ के सैक्टर 16 में सरकारी आवास एलॉट है। यहीं पर सफाई का काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कोठी पर दीपक कौशिक नाम का एक कर्मचारी काम करता है। दीपक खुद को मंत्री का पीए बताता है।
महिला कर्मचारी ने बताया कि विवाद बढ़ने पर मंत्री अरविंद शर्मा खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने व उनकी पत्नी ने दीपक को डांट लगाई। दीपक ने पूरे मामले पर माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो गया। इसलिए पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई।

हरियाणा सरकार 1 अगस्त से राज्यव्यापी बेसहारा पशु-मुक्त अभियान करेगी प्रारंभ सभी बेसहारा पशुओं का टैगिंग व दस्तावेज़ीकरण कर पंजीकृत गौशालाओं में किया जाएगा पुनर्वास पुनर्वास हेतु 4 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना स्वीकृत