हरियाणा : जजपा नेता दिग्विजय चौटाला को विदेश से आई थ्रेट-कॉल, पंचकुला में केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चौटाला ने पंजाब के नामी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का बुत स्थापित किया था डबवाली में

हरियाणा, 31 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को एक विदेशी मोबाइल नंबर से धमकी भरा वीडियो मिला है। जिसमें वह नामी पंजाबी गायक स्व.सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह धमकी डबवाली के सावंतखेड़ा गांव में मिली, जहां दिग्विजय चौटाला ने पिछले साल मूसेवाला की प्रतिमा स्थापित की थी।

जानकारी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचकुला में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। दिग्विजय चौटाला लंबे समय से हरियाणा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इस धमकी को उनके इस रुख से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, यह घटना इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला को मिली धमकी के बाद सामने आई है। जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मची है। साथ ही मूसेवाला हत्याकांड भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

———