Listen to this article
हरियाणा, 27 जून। हरियाणा की आईपीएस अफसर स्मिति चौधरी का निधन हो गया। करीब 48 साल की यह महिला पुलिस अफसर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके पति भी आईपीएस अफसर हैं।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले वह छुट्टी लेकर अपने पति के पास मुंबई के नासिक एरिया में गई थीं। वहीं पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। साल 12012 बैच की हरियाणा कैडर की आईपीएस स्मिति वर्तमान में अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो में SP के पद पर तैनात थीं। उनका जन्म जींद के डूमरखां गांव में हुआ था। फिलहाल उनका परिवार पंचकूला में रहता है। अपने करियर के दौरान उन्होंने अंबाला में हरियाणा सशस्त्र पुलिस की पहली बटालियन में कमांडेंट के रूप में भी काम किया था।
———-