हरियाणा सरकार ने पंजाब और जेएंडके सरकार को बाढ़ आपदा में मदद को भेजी 5-5 करोड़ की सहायता राशि

पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़,  2 सितंबर। हरियाणा में भाजपा सरकार ने बाढ़ से जूझ रहे पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्य की मदद को सराहनीय कदम उठाया है। सीएम सैनी ने इस बारे में बाकायदा चिट्ठी लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को इसकी औपचारिक सूचना दी।
उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। यह मदद राहत और बचाव कार्यों में सहायक होगी और प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में मदद करेगी। हरियाणा सरकार का यह प्रयास है कि ज़रूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। हम सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे। पूरा भरोसा है कि हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर एकजुट होकर इस संकट से पार पाएंगे।