Listen to this article
चंडीगढ़, 12 मार्च- हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हरियाणा सरकार हर घर नल और नल से स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के प्रति समर्पित है। बरोदा हल्के में 49.41 करोड़ रुपए की लागत से जन स्वास्थ्य विभाग कार्य करवा रहा है और अब तक 27 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है।
यह जानकारी उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में दी।
उन्होंने बताया कि हलके के 67 गांवों में से 61 गांवों में 40 जलघरों के माध्यम से नहर आधारित जलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा 6 गांवों में 10 नलकूपों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई है।