हरियाणा : सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में ‘शंखनाद’ से कर दिया है विधानसभा की ‘चुनावी-जंग’ ऐलान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बोले, किसानों का 133 करोड़ कर्जा माफ, सरकार अब 14 की जगह 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेगी

नदीम अंसारी

कुरुक्षेत्र 5 अगस्त। यहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा ऐलान किया है कि सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। हालांकि आइंदा केंद्र की तर्ज पर 10 और नई यानि कुल 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेगी। उन्होंने किसानों के आबियाने यानि नहरों से सिंचाई वाला 133 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज माफ करने का एलान भी कर डाला। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि साल 2023 से पहले के प्राकृतिक आपदा से बर्बाद फसल के मुआवजे बतौर 137 करोड़ रुपये एक सप्ताह के भीतर जारी हो जाएंगे।

कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना : सियासी जानकारों की मानें तो बीजेपी इस विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हर पहलू से वोटरों को रिझाना चाहती है। साथ ही शुरुआती दौर से ही विपक्ष पर भी मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाह रही है। तभी तो जाट-लैंड यानि कृषि प्रधान राज्य हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने ‘चुनावी-जंग’ का रणनीतिक तरीके से ऐलान किया। दरअसल इसी सोची-समझी रणनीति के तहत महाभारत के गवाह कुरुक्षेत्र इलाके में बीजेपी ने विजय ‘शंखनाद रैली’ रख दमदार पहल करनी चाही है।

विपक्ष पर दबाव बनाया : सीएम सैनी ने पहले इमोश्नल-कार्ड चलते जनता से कहा कि महाभारत एवं गीता की धरती से अगले विस चुनाव में जीत के लिए शंखनाद किया गया है। फिर विपक्ष पर दबाव बनाते बोले कि अब प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में विजय शंखनाद रैली होंगी। इनमें भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित वाली नीतियों के साथ ही कांग्रेस एवं दूसरे दलों की खामियों को जनता के समक्ष रखेगी।

किसानों पर फोकस कर लुभावने दावे : रैली में सीएम सैनी ने यह भी ऐलान किया कि थ्री-स्टार ट्यूबवेल मोटर बेचने वाली सभी कंपनियां प्रदेश सरकार के पैनल में होंगी, जिसका लाभ भी किसानों को मिलेगा। किसान अपनी पसंद की कंपनी से ट्यूबवेल के लिए मोटर खरीद सकेंगे। यहां काबिले-जिक्र है कि मुख्यमंत्री ने रैली में बाकायदा शंख बजाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की हुंकार भरी। उन्होंने आगे कहा कि 27 जून को किए वादे के अनुसार 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन देंगे। यही नहीं, बिजली निगम की द्वारा किसानों के लिए लगाए ट्रांसफार्मर खराब होने पर निगम मुफ्त बदलेगा।

कांग्रेस के बही-खाते फटे पड़े, मांग रहे हिसाब : कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ कार्यक्रम को लेकर सीएम सैनी ने तीखा पलटवार भी किया। उन्होंने कांग्रेस, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और एमपी दीपेंद्र हुड्डा पर निशाने साधा कि जिनके अपने बही खाते फटे पड़े हैं, वे हमसे हिसाब मांग रहे हैं। हम कांग्रेस को नहीं, जनता को हिसाब दे रहे हैं। हमने विकास से प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदली है। प्रदेश से भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, भय, निराशा और अविश्वास को खत्म कर लोगों में नई उम्मीद व सोच जागृत की है। इस मौके पर सूबे की पूरी बीजेपी टीम ने मंच पर मौजूद रहकर एकजुटता का संदेश भी दिया।

————–

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना