हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

घरौंडा से तीसरी बार चुनाव जीतकर आए हैं कल्याण, डिप्टी स्पीकर किसी पंजाबी को बना सकती है बीजेपी

चंडीगढ़ 25 अक्टूबर। हरियाणा विधानसभा का 15वां सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। विधानसभा सत्र के दौरान नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का भी चुनाव किया गया। गौरतलब है कि करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण हरियाणा विस अध्यक्ष चुन लिए गए। कल्याण ने पदभार ग्रहण कर लिया।

हुड्‌डा ने विज-ढांडा पर किेए कमेंट :

सदन में हल्के-फुल्के मूड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि स्पीकर महोदय मेरा सुझाव और अनुभव है कि इस सदन में दो आदमी महिपाल ढांडा और अनिल विज चुप रहेंगे तो सदन बिल्कुल सही चलेगा। उनकी इस बात पर सदन में मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे। यहां गौरतलब है कि कल्याण तीसरी बार लगातार घरौंडा से विधायक बने हैं। रोड बिरादरी के होने के कारण कल्याण का इसलिए भी बनना तय माना जा रहा था, क्योंकि जाति और भौगोलिक समीकरणों के दृष्टिगत भाजपा द्वारा गठित मंत्रिमंडल में रोड बिरादरी को अभी तक कोई स्थान नहीं मिला था।

वहीं, डिप्टी स्पीकर के लिए यह भी कयास लगाया जा रहे हैं कि भाजपा इस पद के लिए किसी पंजाबी विधायक को नियुक्त कर सकती है। पंजाबी समुदाय के 11 उम्मीदवार उतारे थे, इनमें से आठ उम्मीदवार जीत कर आए हैं। आठ पंजाबी विधायकों में से भाजपा ने सिर्फ अनिल विज को मंत्री को बनाया है, बाकी सात मंत्री रह गए हैं। ऐसे में भाजपा एक और पंजाबी को डिप्टी स्पीकर पद पर नियुक्त कर सकती है। इसके लिए दो नाम चल रहे हैं। इनमें जींद के विधायक डा. कृष्ण लाल मिड्ढा और दूसरे यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा हैं। मिड्डा मनोहर लाल के करीबी हैं।

————

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है