मुफ्त सिलाई सेंटर में पांच मशीनें मुफ्त भेंट की गुरनाम सिंह ट्रस्ट ने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डेराबस्सी 13 July : सरदार गुरनाम सिंह सैनी मेमोरियल ट्रस्ट, डेराबस्सी द्वारा डेराबस्सी नगर परिषद के तहत गांव धनोनी में सेवा भारती द्वारा संचालित लड़कियों के सिलाई सेंटर इंस्टीच्यूट में पांच नई सिलाई मशीनें मुफ्त दी गईं। ट्रस्ट के चेयरमैन गुरदर्शन सिंह सैनी ने नई सिलाई मशीनें भेंट करते हुए सेवा भारती को भरोसा दिलाया कि इलाके की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में आगे भी यथा संभव योगदान देते रहेंगे। सेवा भारती के प्रधान डॉ राजीव गुप्ता ने ट्रस्ट का आभार जताते हुए बताया कि सिलाई सेेंटर में 25 लड़कियों को सिलाई का मुफ्त प्रशिक्षण दिया रहा है। नई सिलाई मशीनें मिलने पर अब लड़कियों की ट्रेनिंग और सुविधाजनक हो गई है। अब इस सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों की तादाद भी बढ़ाई जा सकेगी। इस मौके हरप्रीत सिंह टिंकू, सेवा भारती के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह, अश्विनी जैन, बलदेव गुप्ता, जगदीश मग्गो भी मौजूद थे।

 

फोटो सहित : धनोनी सिलाई सेंटर में पांच सिलाई मशीनें भेंट करते हुए ट्रस्ट के लोग।

Leave a Comment