watch-tv

कश्मीर में आतंकी हमले में गुरदासपुर के व्यक्ति की मौत, सेना का लेकर जा रहा था सामान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 21 अक्टूबर। कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले में कल शाम हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में गुरदासपुर के गांव सखोवाल का गुरमीत सिंह भी शामिल था, उनके पिता धर्म सिंह भी सेना के जवान रह चुके हैं। 38 वर्षीय मृतक गुरमीत सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। कई सालों से सेना के साजो-सामान को इधर से उधर ले जाने का काम कर रहे गुरमीत सिंह के साथ एक डॉक्टर और 6 मजदूर भी आतंकियों के हमले में मारे गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद मृतक गुरमीत सिंह का शव गांव पहुंचेगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Comment