watch-tv

गुलजार ग्रुप के मालिक भाइयों को एक महीने बाद मिली जमानत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 3 अक्टूबर। ठगी के केस में पकड़े गए गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक सगे भाई गुरकीरत सिंह व हरकीरत सिंह को कोलकाता कोर्ट की तरफ से करीब एक महीने बाद जमानत दे दी है। जल्द दोनों भाई कोलकाता जेल से रिहा होंगे। जानकारी के अनुसार दोनों भाई गुरकीरत सिंह व हरकीरत सिंह लुधियाना के नामी गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक है। उन पर कोलकाता पुलिस की और से ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जिसके चलते सात सितंबर को दोनों को कोलकाता पुलिस ने रेड करके लुधियाना से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनका ट्रांजिट रिमांड लेकर कोलकाता ले जाया गया। जिसके चलते अब अदालत की और से उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है।

Leave a Comment