पंजाब में अब तक का रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्शन, अप्रैल में 2654 करोड़ की वसूली, सालाना 438 करोड़ की बढ़ोतरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 3 मई। पंजाब सरकार ने राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन दर्ज किया है। अप्रैल 2025 में राज्य ने 2654 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह किया है, जो किसी भी एक महीने में रिकॉर्ड कलेक्शन है। आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार का यह ऐतिहासिक आंकड़ा राज्य की अर्थव्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों में मजबूती को दर्शाता है।

साल-दर-साल की वृद्धि

अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन 2216 करोड़ रहा था, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 2654 करोड़ पर पहुंच गया है। इस तरह सालाना दर पर 438 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 19.77% की वृद्धि को दर्शाता है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति में स्थायित्व और सुधार का स्पष्ट संकेत है। वहीं मार्च 2025 में राज्य ने 2027 करोड़ का जीएसटी संग्रह किया था। अप्रैल में यह आंकड़ा 627 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 30.93% की उछाल लेकर 2654 करोड़ तक पहुंच गया। यह आंकड़े बताते हैं कि पंजाब में आर्थिक गतिविधियों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है।

सरकार की सख्ती और पारदर्शिता का नतीजा

पंजाब सरकार के अनुसार उनकी यह उपलब्धि ईमानदार नीति, पारदर्शी प्रशासन और कर प्रणाली में सुधार का प्रत्यक्ष परिणाम है। लगातार प्रयासों और कारोबारी माहौल में विश्वास की बहाली ने राज्य के राजस्व में यह जबरदस्त इजाफा संभव किया है। इस ऐतिहासिक कलेक्शन से सरकार को सामाजिक योजनाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार क्षेत्र में निवेश के लिए बेहतर वित्तीय आधार मिलेगा।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन मुख्यमंत्री ने तंजानिया में 49वें दार-ए-सलाम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले से लौटे हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता की हरियाणा ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और ‘गो ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की- मुख्यमंत्री तंजानिया के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर