शानदार-मिसाल : कभी ‘कुड़ीमार’ नाम से बदनाम हरियाणा में दूल्हे ने दहेज में मिला 11 लाख कैश लौटाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

वर-पक्ष करता है ज्योतिष का काम, एक रुपया-नारियल शगुन से शादी की रस्में निभाईं

हरियाणा, 6 मई। यहां जींद जिले में दूल्हा ने दहेज में मिला 11 लाख कैश मंडप में ही लौटा दिया। दुल्हन के पिता ने जब दहेज की रकम पकड़ाई तो दूल्हे के परिवार ने उसे माथे से लगाया। फिर दूल्हे के हाथों वापस दुल्हन के ताऊ को सौंप दी। इसके बाद एक रुपया और नारियल शगुन के रूप में लेकर शादी की रस्में पूरी कीं।

जानकारी के मुताबिक जींद के सफीदों क्षेत्र के एस्ट्रोलॉजर पुरुषोत्तम कौशिक के बेटे ज्योतिष कौशिक की शादी की बात चली। इसके बाद परिजन लड़की देखने सोनीपत के गांव सांदला कलां पहुंचे। यहां सुनील की बेटी तनु उनको पसंद आ गई। रिश्ता पक्का होते वक्त ही वर-पक्ष ने दहेज लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद शादी तय हो गई। वर-पक्ष के इंकार के बावजूद कन्या-पक्ष ने दहेज में देने के लिए 11 लाख कैश रख बाकी सारा घरेलू सामान भी खरीद लिया।

दुल्हन तनु के पिता को 11 लाख रुपए लौटाते हुए दूल्हे के पिता पुरुषोत्तम कौशिक ने कहा कि वे दहेज लेने के पक्षधर नहीं और बाकी सामान भी नहीं लेंगे। जिसने अपनी कन्या दे दी तो समझो उसने अपना सब कुछ दे दिया।

————-

ऑक्सीजन आपूर्ति में व्यवधान: जालंधर सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक समेत तीन डॉक्टर निलंबित, एक को ड्यूटी में लापरवाही के लिए बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे ‘अक्षम्य’ प्रशासनिक विफलता बताया जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन के चार बैकअप स्रोत थे, लेकिन स्टाफ दबाव की निगरानी करने में विफल रहा पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में लापरवाही के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति दोहराई

डब्ल्यूएचओ समर्थित पहल ‘मिशन उम्मीद’ के साथ पंजाब कैंसर देखभाल में अग्रणी कैंसर की शीघ्र पहचान ही देखभाल की कुंजी है: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह डॉ. रोडेरिको एच. ओफ्रिन ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पंजाब के साहसिक सार्वजनिक स्वास्थ्य दृष्टिकोण और प्रयासों की सराहना की स्वास्थ्य मंत्री ने निरंतर उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल के लिए मानक उपचार दिशानिर्देशों का भी अनावरण किया