काउंट-डाउन : महाकुंभ संपन्न होने से पहले बढ़ रहा प्रयागराज में महा-जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

संगम आने वाले सभी रास्तजाम, मंगलवार को पूर्व उप नायडू आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम कल्याण संगम में डुबकी लगाएंगे

नई दिल्ली 18 फरवरी। उत्तर प्रदेश में धर्म-नगरी प्रयागराज में जारी महाकुंभ संपन्न होने में अब महज आठ दिन बचे हैं। इसके बावजूद संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है।

जानकारी के मुताबिक 37 दिनों में 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। मंगलवार सुबह भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। संगम आने वाले रास्तों पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस डायवर्जन के लिए टीन शैड लगाती नजर आई। मंगलवार सुबह 8 बजे तक 35.96 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इससे पहले, सोमवार रात नैनी नया ब्रिज, फाफामऊ जैसे महाकुंभ से सटे इलाकों में 10-12 किमी लंबी कारों की लाइन लगी रही।

गौरतलब है कि 8 से 10 किमी के सफर में लोगों को 3 से 4 घंटे लग गए। प्रशासन का अनुमान था कि वीकेंड के बाद भीड़ कम होगी। हालांकि, सोमवार को ही एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। पुलिस बाहर से आने वाली गाड़ियों को शहर में एंट्री से पहले ही रोक रही है। वहां से शटल बस और ई-रिक्शा चल रहे हैं। हालांकि भीड़ ज्यादा होने के चलते श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए 10-12 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। मंगलवार को पूर्व उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम व एक्टर पवन कल्याण संगम में डुबकी लगाने पहुंचे।

———-

 

 

Leave a Comment